फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: सुबह-शाम हो रहा हल्की ठंड का एहसास, जानें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Sat, 02 Nov 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: आज के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने के आसार हैं। जबकि, सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय इलाकों में दिन के समय ठंडी हवा चलने से ठंड का एहसास हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप खिलने से मौसम सुहाना रहेगा। हालांकि, प्रदेशभर में सुबह-शाम तापमान में गिरावट होने से ठंड महसूस होगी।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में पांच नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, दून के शुक्रवार के तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 और न्यूनतम तीन डिग्री के इजाफे के साथ 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Diwali 2024: दीयों की रोशनी से जगमग हुए चारधाम, हुई विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने ऐसे मनाया दीपोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही प्रदेश के अन्य इलाकों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने के आसार हैं। जबकि, सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें