फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, 28 मई से फिर बारिश होने के आसार

Mon, 25 May 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मौसम विभाग ने जारी किया साप्ताहिक बुलेटिन, फिलहाल तीन दिन सताएगी गर्मी
  • पहाड़ी जिलों में भी 28 के बाद तीन दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ राहत की खबर दी है। 28 मई से 30 मई के बीच प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि किसी भी क्षेत्र में तेज बारिश का अनुमान नहीं है।

विज्ञापन


रविवार को मौसम विभाग ने साप्ताहिक बुलेटिन जारी किया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, 25 और 26 मई को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर आंशिक बादल आ सकते हैं। 27 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

Trending Videos
विज्ञापन

दो दिन पहाड़ से मैदान तक बारिश

देहरादून सहित मैदानी इलाकों में गर्मी बरकरार रहेगी। 28 और 29 मई को प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ का असर रह सकता है। इसके तहत देहरादून समेत सभी मैदानी और पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती हैं।

हरिद्वार जिले में 44 डिग्री तक पहुंचा सकता है तापमान
साप्ताहिक बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को रुड़की में 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह की तपिश के बीच हरिद्वार जिले में 44 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान जताया है। देहरादून में भी तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा छू सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें