फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: तेज बारिश से मालरोड पर होटल के पास हुआ भूस्खलन, पैदल जा रहे लोग बाल-बाल बचे

Wed, 23 Aug 2023 04:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

Uttarakhand Weather Update :  प्रदेशभर में दो दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को आठ जिलों टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मसूरी में माल रोड पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। मसूरी में तेज बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं, शाम करीब तीन  बजे माल रोड पर एक होटल के पास भूस्खलन हो गया। जिससे माल रोड पर पैदल जा रहे लोग मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। वहीं, यहां बारिश के बाद से ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही कोहरा भी छाया हुआ है।

विज्ञापन


Dehradun: भूस्खलन से आपदा प्रभावित जाखन गांव के भवन 10-25 मीटर तक खिसके, कई भवनों में आई दरारें
 

Trending Videos
विज्ञापन

भारी बारिश की आशंका 

प्रदेशभर में दो दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को आठ जिलों टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट है। 

उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं, पिछले दो दिनों से कई स्थानों पर बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। साथ ही भूस्खल की घटनाएं भी बढ़ी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें