फिलहाल, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हल्के बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश की संभावना जताई है जिससे गर्मी से राहत का सिलसिला जारी रह सकता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 32.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में देखने को मिला और पहाड़ों पर तो यह अंतर अधिक देखा गया। मंगलवार को भी शहर का मौसम खुशनुमा रहने के आसार हैं।