फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मौसम तो खुला लेकिन तापमान में रही गिरावट, आज पहाड़ों में तेज हवाओं की चेतावनी

Tue, 27 May 2025 02:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कुमाऊं के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 मई तक प्रदेश भर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई की शुरुआत से प्रदेश भर में बदले मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई है। बीते रविवार को हुई बारिश का असर सोमवार को भी देखने को मिला। दून के तापमान की बात करें तो यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात के न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में तेज हवाएं व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

कुमाऊं के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 मई तक प्रदेश भर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: टिहरी में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, बस्ती में घुसा पानी, घरों और सड़कों पर फैला मलबा



मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न की वजह से प्री-मानसून की बारिश के आंकड़ों पर इजाफा हुआ है। 26 मई तक प्रदेश भर में सामान्य से 76 फीसदी अधिक बारिश हुई है। देहरादून की बात करें तो यहां अभी तक 102 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 108 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें