फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, तीन मंजिला घर का आधा हिस्सा ढहा, परिवार ने भागकर बचाई जान

Thu, 22 Aug 2024 04:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग

सार

Uttarakhand Weather: घटना के समय शशि पांडे दूसरी मंजिल पर सोई थी। पहली मंजिल गिरने की भारी आवाज से उसकी नींद खुल गई और वह बाहर की ओर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
घर का आधा हिस्स ढहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार तड़के भारी बारिश से ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव में तीन मंजिला घर का आधा हिस्सा भर भराकर ढह गया। गनीमत यह रही कि उस हिस्से की ओर सोई महिला की तेज आवाज से नींद खुल गई और वह बाहर की ओर भाग निकली। जिससे उसकी जान बच गई। वहीं आधे हिस्से में स्थित बरामदे में सोए उसके पति व बेटा इसकी चपेट में आने से बच गए।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, गुरुवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी। जिससे पंतगांव में एक पुराने मकान का आधा हिस्सा गिर गया। घटना के समय शशि पांडे(47) दूसरी मंजिल पर सोई थी। पहली मंजिल गिरने की भारी आवाज से उसकी नींद खुल गई और वह बाहर की ओर दौड़ पड़ी। थोड़ी देर में दूसरी मंजिल का आधा हिस्सा भी ढह गया। वहीं, बरामदे में सोने से उसके पति द्वारिका प्रसाद व बेटा  आयुष मलबे की चपेट में आने से बच गए।

Tehri Disaster: अतिवृष्टि से प्रभावित घुत्तु गांव पहुंचे सीएम धामी, देखकर भावुक हुए आपदा पीड़ित, तस्वीरें

विज्ञापन

विज्ञापन

परिवार का खाने पीने का सामान, कपड़े व जरूरी दस्तावेज मलबे में ही दब गए। सूचना पर राजस्व निरीक्षक मदन लाल व उप निरीक्षक तोता सिंह  मौके पर पहुँचे। राजस्व निरीक्षक ने बताया की पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का जायजा लिये जाने के बाद उसे व अनुमन्य सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें