फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: खूब हुई बर्फबारी, बदरीनाथ और मलारी हाईवे बंद, कालापानी में माइनस 30 डिग्री पहुंचा तापमान

Thu, 16 Jan 2025 10:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में रविवार को मौसम खराब हुआ था। उसके बाद से धूप निकलने से राहत थी। लेकिन आज फिर मौसम बदला और पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारों धामों सहित ऊंची चोटियों पर बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार शाम तक बर्फबारी जारी रही। वहीं, निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बदरीनाथ, मलारी हाईवे बंद पड़ा है। बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली, गोरसों के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


औली की सड़क पर टीवी टावर से आगे बर्फ और पाला गिरने से छोटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे सुक्की से गंगोत्री तक आठ घंटे बंद रहा। हालांकि हर्षिल से आगे गंगोत्री धाम तक आवाजाही बंद है। बर्फबारी की वजह से गंगनानी से गंगोत्री धाम तक बिजली गुल रही। केदारनाथ धाम में भी जमकर बर्फबारी हुई है। धाम में दो फीट तक बर्फ जम गई है।

Uttarakhand: बर्फ से सराबोर हुईं देवभूमि की वादियां...हर्षिल, औली और चकराता में दिखा जन्नत सा नजारा, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

माइनस 30 डिग्री पहुंचा कालापानी का तापमान
कालापानी का तापमान माइनस 30 डिग्री पहुंच गया है। जिससे नदी का पानी जम गया है। नदी के उद्गम स्थल से गुंजी तक तीन किमी दायरे में रुका नदी का जलप्रवाह। वहीं, कुमाऊं के अन्य पहाड़ी जिलों में भी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित रहा।



किसानों के चेहरे खिले
हरिद्वार। लगातार तीन दिन हुई बारिश के चलते फसलों को काफी लाभ मिला है। जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जहां पाला पड़ा था, वहां की फसलें अब खाद और पर्याप्त पानी मिलते ही लहलहा उठेंगी। वहीं, कई अन्य तरह की बीमारी भी फसल से धुल गई है। तिलहन और दलहर के साथ ही गेहूं, मटर, चना और विशेष तौर पर सब्जी व आलू की फसल को काफी लाभ मिला है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें