आठ घंटे बाधित रही केदारनाथ यात्रा
गौरीकुंड हादसे के कारण केदारनाथ यात्रा आठ घंटे तक बाधित रही। दोपहर तीन बजे के बाद प्रशासन ने दो हजार श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। धाम से दर्शन कर 1955 श्रद्धालु वापस लौटे। शुक्रवार को केदारनाथ में 434 शिव भक्तों ने दर्शन किए। गौरीकुंड में डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग भी बंद हो गया था।
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को भी सोनप्रयाग में और उधर से आने वालों को गौरीकुंड में ही रोक दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट पंकज वासकंडी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से दो हजार यात्री रोके गए थे, मशीनों की मदद से हाईवे को बहाल करने के बाद उन्हें रवाना किया गया।