फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Rainfall: चमोली में भारी बारिश, पगनों गांव में घुसा पानी और मलबा, लोगों में दहशत

Tue, 20 Aug 2024 01:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather: चमोली जिले में इन दिनों माैसम खराब बना हुआ है। पगनों गांव में पानी और मलबा घुसने से ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन
पगनों गांव में घुसा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में माैसम खराब बना हुआ है। चमोली जिले के पगनों गांव में भारी बारिश से लोग दहशत में हैं। यहां बारिश के चलते गांव के ऊपर से मिट्टी व और मलबा बह कर ग्रामीणों के घरों में घुस गया। मलबा आने से खेतों में फसल भी बर्बाद हो गई है।

विज्ञापन


तस्वीरों में तबाही: तपोवन में बादल फटा...तीन कॉलोनियों के 70 घरों में घुसा मलबा, 50 लाख से अधिक का नुकसान


बता दें कि गांव में लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते बीते वर्ष 11 भवन ध्वस्त हो गए थे। गांव में 53 परिवार अभी भी इस भूस्खलन क्षेत्र में हैं। पिछले दिनों भी गांव में मलबा आने से ग्रामीण रात के अंधेरे में ही अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर गए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी को डायवर्ट किया हुआ था, लेकिन आज अचानक फिर से भारी बारिश के चलते मलबा और पानी लोगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन


विज्ञापन

कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें