फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः आज से तीन दिन तक कहर बरपा सकता है मौसम, कई इलाकों में बारिश, गंगोत्री हाईवे बंद

Wed, 24 Jul 2019 03:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी 24 जुलाई से अगले तीन दिन तक नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और पौड़ी में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


13 से 23 जुलाई के बीच प्रदेश के किसी भी जिले में मानसून की भारी बारिश नहीं हुई। फिलहाल आज सुबह से उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। इसके साथ ही सुबह साढ़े 11 बजे बाद देहरादून में बारिश शुरू हो गई। चमोली और श्रीनगर में भी तड़के बारिश हुई है।

साथ ही सड़क पर मलबा आने से गंगोत्री हाईवे चुंगी बड़ेथी के निकट बंद हो गया है। बाईपास मार्ग से वाहनों को भेजा जा रहा है। रुद्रप्रयाग में पीडब्ल्यूडी पुल से आगे बाईपास पर पहाड़ टूटकर सड़क पर आ गया है, जिस कारण रोड पूरी तरह बंद हो गई है। जेसीबी से बड़े-बड़े पत्थरों को तोड़कर हटाया जा रहा है। सड़क खुलने में लगभग कई घंटे का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हल्द्वानी को अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 27 जुलाई से हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 30 जुलाई से अगस्त के प्रथम सप्ताह तक फिर मूसलाधार बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें