फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मानसून से पहले गर्मी दिखाएगी तेवर; समान्य से ऊपर रहेगा पारा, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

Sun, 21 Jun 2026 08:25 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार-पांच दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मानसून से पहले गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी परेशान करेगी। हालांकि इस दौरान हल्की दौर की बारिश राहत भी दिलाएगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो 21 जून को देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

Climate Change: हिमालय की हवा में भी जहर, मुनस्यारी में मिले कैंसर से जुड़े रसायन; हवा में बेंजीन चिंताजनक
विज्ञापन

विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 37.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। दिन भर चटक धूप खिलने से मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी ने परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 से 25 जून के बीच मानसून पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें