परीक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सिटिंग प्लान, प्रवेश और निकासी मार्गों समेत अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। दून पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं।