फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: गर्मी दिखाने लगी तेवर, पहली मार्च के पारे ने बनाया रिकॉर्ड, आज ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 02 Mar 2026 03:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दस साल में सिर्फ 2021 की 26 मार्च को छोड़ पूरे मार्च में कभी इतना तापमान रिकॉर्ड नहीं हुआ। उस समय दून का अधिकतम तापमान 31.8 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में गर्मी तेवर दिखाने लगी है। दिन भर चटक धूप खिलने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि पहली बार मार्च की शरुआत इतने गर्म दिन के साथ हुई है।

विज्ञापन


आंकड़ों में नजर डाले तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 29.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बीते दस साल में इतना तापमान कभी नहीं दर्ज हुआ था। स्थिति यह है कि दस साल में सिर्फ 2021 की 26 मार्च को छोड़ पूरे मार्च में कभी इतना तापमान रिकॉर्ड नहीं हुआ। उस समय दून का अधिकतम तापमान 31.8 दर्ज किया गया था।

यह अब तक का ऑलटाइम रिकॉर्ड भी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में इस तरह की गर्मी की मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदला पैटर्न है। जबकि जनवरी-फरवरी में बारिश न होने की वजह से भी तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं मार्च की शुरुआत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल मार्च गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाएगा।

Israel-Iran War: ईरान में फंसे मंगलौर के 30 छात्र, विकासनगर के दंपती भी फंसे, परिवार चिंतित

विज्ञापन

विज्ञापन

बीते दस साल में मार्च का तापमान
साल दिनांक             तापमान
2025 26 मार्च             29.0
2024 29 मार्च             27.7
2023 21 मार्च             29.8
2022 28 मार्च             25.7
2021 26 मार्च             31.8
2020 13 मार्च             29.2
2019 22 मार्च             26.2
2018 23 मार्च             29.5
2017 28 मार्च             28.4
2016 20 मार्च             28.5

इस सप्ताह तापमान बढ़ने के आसार
इस सप्ताह प्रदेश भर के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में छह मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सात मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम शुष्क रहने से सामान्य तापमान में छह से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें