फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में आज बारिश की संभावना, बाकी में मौसम शुष्क रहने के आसार

Thu, 04 Mar 2021 09:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। प्रदेश के बाकी जिलों मेें मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


बुधवार को देहरादून जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। गुरुवार को देहरादून जिले में आसमान मुख्यत: साफ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री के लगभग रहेंगे।

सात और आठ मार्च को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

वहीं हल्द्वानी में बुधवार को हवा के बदले रुख से गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सात और आठ मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


बुधवार को हल्द्वानी में सुबह से ही चटक धूप खिली थी। अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से आधा डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण पश्चिम दिशा से 1.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली।


आर्द्रता 49 प्रतिशत रही। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

विज्ञापन

पोखड़ा और एकेश्वर के कई गांवों में पानी का संकट

पौड़ी जिले में गर्मी के साथ ही पोखड़ा और एकेश्वर के कई गांवों में पीने के पानी का संकट भी गहराने लगा है। पोखड़ा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।


पोखड़ा के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, सुनील चंद्र, सुमित व विकास ने बताया कि क्षेत्र के रिंगवाडस्यूं, तलाई, चिमगडी गाड, कोलागाड़ पट्टी के कई गांवों में पीने के पानी की समस्या होने लगी है। बारिश कम होने से कहीं स्रोत पर पानी कम होने लगा है तो कई योजनाओं से पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है।
 
 
उन्होंने क्षेत्र के नौगाव, पांथर, गजेरा, मरड़ा, जणदादेवी, रिंगवाड़ी,  कमेडी, बडेथ आदि गांवों में पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग अपर जिलाधिकारी से की है। अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल ने कहा कि जल संस्थान के ईई को समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें