प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
महाशिवरात्रि के दिन बुध करेंगे राशि परिवर्तन
ज्योतिषाचार्य पंडित टीकाराम शास्त्री ने बताया कि जीवन में होने वाले परिवर्तनों के कारक बुध ग्रह महाशिवरात्रि के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। बुध मकर से कुंभ राशि में गोचर होगा। 11 मार्च सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट से बुध ग्रह मार्गी होकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
- प्रथम रात्रि पहर 11 मार्च
शाम साढ़े छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक
- रात्रि द्वितीय पहर 11 मार्च
रात साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक
- रात्रि तृतीय पहर 11-12 मार्च
रात साढ़े 12 बजे से तीन बजकर 40 मिनट तक
- शिवरात्रि पारण समय 12 मार्च
सुबह साढ़े छह बजे से शाम तीन बजे तक