फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बादलों ने मचाया कहर, अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ नाला उफान पर, फंसा ट्रक

Thu, 20 May 2021 01:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बदरीनाथ हाईवे पर अतिवृष्टि के कारण लामबगड़ नाला उफान पर आ गया है। जिस वजह से यहां एक मालवाहक ट्रक फंस गया। चालक और परिचालक ने भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
flood, landslide, badrinath highway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादलों ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में कहर बरपाया है। बुधवार के बाद गुरुवार तड़के से जारी बारिश से राज्य में हाहाकार मच गया है।

विज्ञापन


भारत-चीन सीमा: माणा पास पर जमी 30 फीट तक बर्फ, कई जगह पसरे हिमखंड, रास्ता खोलने में जुटा बीआरओ, तस्वीरें...

जहां एक ओर कुमाऊं मंडल में दो मकान टूट गए हैं। वहीं लगातार हो रही बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। देहरादून सहित हरिद्वार में जलभराव की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


मौसम अपडेट: ताउते की नमी पहुंची उत्तराखंड, प्रदेशभर में बारिश, बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी 

वहीं गढ़वाल मंडल की बात करें तो यहां चमोली जिले में बारिश तबाही मचा रही है। यहां बदरीनाथ हाईवे पर अतिवृष्टि के कारण लामबगड़ नाला उफान पर आ गया है। जिस वजह से यहां एक मालवाहक ट्रक फंस गया। चालक और परिचालक ने भागकर अपनी जान बचाई। 

उत्तराखंड में ताऊते का असर : लगातार दूसरे दिन मौसम खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, नदियों का जलस्तर बढ़ा

गंगोत्री हाईवे बारिश के कारण मलबा आने से बंद

गंगोत्री हाईवे भी बुधवार रात से हो रही बारिश के कारण मलबा आने से बंद हो गया है। यहां खनेडा मोटर पुल के पास भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है। यहां आसपास के इलाके में मौजूद घरों पर मलबा गिरने का खतरा बना गया है।

गुरुवार को मसूरी के गलोगी धार-देहरादून मार्ग पर पहाड़ी गिरने से मलबा आ गया। लोक निर्माण विभाग ने मौके के लिए जेसीबी भेजी, जिसके बाद मार्ग खोलकर आवाजाही शुरू की गई।

नैनीताल जिले में ज्योलिकोट वीरभट्टी पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद हो गया है। मलबा हटाने के लिये जेसीबी लगाई गई है।

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग से कौडियाला के बीच जगह-जगह बोल्डर आने से यातायात बंद हो गया है। थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल रावत ने बताया कि राजमार्ग पर बारिश से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। मुनिकी रेती और कीर्तिनगर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। एम्बुलेंस को जाने दिया जा रहा है। एम्बुलेंस का रास्ता बनाने के लिए पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार जैसे जिलों में भी अगले 24 घंटे बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के साथ ही कई स्थानों पर बिजली गिरने का भी खतरा है। मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक समुद्री चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में आए बदलाव की वजह से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की आशंका है।
विज्ञापन

भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह जगह मलबा आया

पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हो रही लगातार बारिश के चलते भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह मलबा आने से कैंची और पाडली में मार्ग बंद होने से मार्ग में वाहनों की कतार लग गई।

अल्मोड़ा, रानीखेत, हल्द्वानी की तरफ आने जाने वाले वाहन सवारों को फजीहत का सामना करना पड़ा। कैंची और पाडली में मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही राजस्व निरीक्षक भुवन चन्द्र भंडारी, पवन ध्यानी, ललित मोहन गोस्वामी और एसडीआरएफ की टीम मशीन की मदद से मार्ग खुलवाने में जुटी हुई है।

दूसरी तरफ लगातार बारिश के चलते शिप्रा नदी कई सालों बाद मई के महीने में काफी उफान में आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें