फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड माैसम अपडेटः प्रदेशभर में अगले 48 घंटों में पहाड़ों पर हो सकती है हल्की बर्फबारी, बारिश

Fri, 26 Feb 2021 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हल्की बर्फबारी व बारिश की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेशभर में अगले 48 घंटे मौसम खराब रहने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी व बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, देहरादून व अन्य मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव हो सकता है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इससे निचले इलाकों में हल्की बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। देहरादून, हरिद्वार में भी बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार को भी मौसम खराब रह सकता है। 

15 साल में सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार

हरिद्वार में बीते 15 सालों में गुरुवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहा। 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकार्ड हुआ। जबकि 2006 को 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। डेढ़ दशक में सबसे अधिक गर्म दिन की वजह बीते साल अक्तूबर और नवंबर माह में बारिश का नहीं होनेे माना जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च शुरुआत से अभी सताएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

 फरवरी में गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड

इस साल की फरवरी के महीने में गर्मी ने नया रिकार्ड बना दिया है। गुरुवार को तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस  तापमान दर्ज किया गया। यह अभी तक फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा।


अभी तक सबसे गर्म फरवरी का महीना वर्ष 2006 में रहा था। तब अधिकतम तापमान 31.3 दर्ज किया गया था। लेकिन, गुरुवार को तापमान ने इस आंकड़े को भी पार कर दिया।

इससे एक दिन पहले बुधवार को भी 29.2 डिग्री के साथ 10 साल का नया रिकॉर्ड बना था। इस साल की फरवरी में गर्मी हो रहे इजाफे से हर कोई हैरान है। आमतौर पर फरवरी अंत तक ठंड महसूस होती थी, लेकिन इस बार तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि यह रिकॉर्ड अधिकतम तापमान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें