फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः आज बरस सकते हैं बादल, कल चुनाव के दिन साफ रहेगा मौसम

Wed, 10 Apr 2019 12:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य इलाकों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। मौसम केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं।

विज्ञापन


उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना बेहद कम है। राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी हल्के बादल छाये रह सकते हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

साढ़े पांच डिग्री गिरा रात का तापमान

राजधानी दून में रात के तापमान में मंगलवार को करीब साढ़े पांच डिग्री की कमी आई। इसके चलते सोमवार की तुलना में रात को काफी ठंड रही। सोमवार को दिन में बारिश के बावजूद सोमवार रात का तापमान करीब 20 डिग्री था। मंगलवार को यह घटकर 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दिन में धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को बारिश के बाद दून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो मंगलवार को 31.6 डिग्री तक पहुंच गया। 

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 12 से 14 अप्रैल के बीच हल्द्वानी और नैनीताल में हवा के साथ बारिश की संभावना है। 13 और 14 अप्रैल को ऊधमसिंह नगर में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें