फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 30 जून से दो जुलाई तक भारी बारिश के आसार, सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

Sat, 30 Jun 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत/मदकोट
विज्ञापन
rain
विज्ञापन

मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 जून, एक और दो जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों, लोनिवि, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


इधर, मदकोट में बृहस्पतिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से जाराजिबली गांव में कई घरों में सड़क कटिंग का मलबा घुस गया और खेत मलबे से पट गए।

बारिश के बाद मलबा आने से बागेश्वर में बघर मोटर मार्ग बंद हो गया है। इससे ग्रामीणों का सड़क संपर्क टूट गया है। मार्ग के शनिवार को खुलने के आसार हैं। शुक्रवार सुबह कपकोट में कर्मी मोटर मार्ग भी मलबा आने से बंद हो गया। हालांकि दोपहर में मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया। इससे पहले तीन घंटा तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन

बारिश के बाद सरयू का पानी मटमैला हो गया

वहीं, कपकोट विकास खंड में बारिश के बाद सरयू का पानी मटमैला हो गया है। इसके साथ ही नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में कपकोट में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर में भी पांच एमएम बारिश हुई। बागेश्वर का अधिकतम तापमान 38, जबकि न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिथौरागढ़ जिले में करीब 12 सड़कें मलबा आने से बंद हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ दिन बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को नैनी झील के जलस्रोत खुलने के कारण दो दिन से झील का जलस्तर स्थिर बना है, जबकि इससे पहले प्रतिदिन आधा इंच की गिरावट देखी जा रही थी।  बृहस्पतिवार, शुक्रवार दोनों दिन जलस्तर 2.25 फुट मापा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें