फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध कांग्रेसियों ने दी प्रणव पंड्या के खिलाफ तहरीर

Sat, 30 Jun 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रणव पांड्या- राहुल गांधी
विज्ञापन

शांतिकुंज के प्रमुख डा. प्रणव पंड्या की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन


तहरीर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि डा. पंड्या की ओर से राहुल गांधी के प्रति की गई टिप्पणी बेहद अपमानजनक है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने कहा कि पंड्या ने अभद्र टिप्पणी कर उत्तेजना फैलाने का काम काम किया है, लिहाजा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानून कार्रवाई की जानी चाहिए।

तहरीर देने वालों में सुमित तिवारी, प्रदीप आहूजा, सुमित भाटिया, अतीश वर्मा, महावीर रोहेला, डा. समीर सिंह, रामदास जैन समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं। मालूम हो कि 27 जून को आचार्य सभा की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में डा. पंड्या ने कहा था कि उन्हें राहुल गांधी की शक्ल और कांग्रेस की नीतियां पसंद नहीं हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राहुल गांधी की शक्ल और कांग्रेस की नीतियां अच्छी नहीं लगती

rahul gandhi
पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना पर सवाल उठाने वाले शांतिकुंज के प्रमुख डा. प्रणव पंड्या ने इस बार कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर बयान दिया था।

उसने पूछा गया कि अगर अमित शाह की तरह ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शांतिकुंज में उनसे मिलने आएंगे तो उनका क्या स्टैंड रहेगा। इस पर पंड्या ने कहा कि राहुल गांधी जब चाहे अन्य लोगों की तरह मिलने आ सकते हैं।

शांतिकुंज में काफी लंबी लाइन लगती है। वे अगर आते हैं तो उन्हें अमित शाह की तरह का विशेष अधिमान (स्पेशल ट्रीटमेंट) नहीं दिया जाएगा। पंड्या ने कहा कि राहुल गांधी की शक्ल और कांग्रेस की नीतियां उन्हें अच्छी नहीं लगती।      

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें