फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Rainfall: कोटद्वार में मूसलाधार बारिश से तबाही, उफनाया पनियाली गदेरा, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

Fri, 21 Jul 2023 07:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Uttarakhand Weather News: लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। वहीं, आस-पास के इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 
विज्ञापन
उफान पर आया गदेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कोटद्वार में देर शाम मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से पनियाली गदेरा अचानक उफान पर आ गया। जिससे लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। वहीं, आस-पास के इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 

Uttarakhand: पौड़ी में बादल फटा, गौशाला बहने से कई मवेशी लापता, 80 से ज्यादा गांवों की आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इन सात जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने की आशंका है। जबकि अन्य जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी

कल यानी 22 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें