फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: दून की गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, पारा 39 के पार...प्रदेश में आज प्रवेश करेगा मानसून

Wed, 11 Jun 2025 12:30 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के साथ मानसून प्रवेश करेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार प्रदेश में छह दिनों की जल्दी से मानसून प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही उत्तराखंड में इस साल मई और जून में हुई बारिश और बर्फबारी ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन जब भी मौसम खुला है तो गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं। इस साल प्रदेश में मानसून छह दिन की जल्दी से आने की संभावना है। लेकिन, मानसून आने से पहले मंगलवार को गर्मी ने अपने तेवर दिखाए तो गर्म हवाओं ने भी खूब झुलसाया।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 39.1 डिग्री रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड किया गया। रात के न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री के बढ़ोतरी के साथ 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते गर्म हवाओं ने रात को भी परेशान किया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

Uttarakhand Weather: पारा चढ़ा तो उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल...धूप ने झुलसाया, अब जानिए कब बदलेगा मौसम

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आज हल्की बारिश के साथ उत्तराखंड में प्रवेश करेगा मानसून

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के साथ मानसून प्रवेश करेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार प्रदेश में छह दिनों की जल्दी से मानसून प्रवेश करेगा। जबकि पूरे सीजन छह फीसदी अधिक वर्षा होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 16 जून तक प्रदेश भर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें