फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज से बदलेगा मौसम, देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

Sun, 05 Oct 2025 12:02 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: छह और सात अक्तूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है।
 
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। रविवार से आठ अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में पांच से आठ अक्तूबर को एक बार फिर तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। खासकर छह और सात अक्तूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है।

Chamoli: नंदा देवी राजजात मार्ग का पारिस्थितिकीय अध्ययन करेंगे यूसैक वैज्ञानिक, भार धारण क्षमता का होगा आकलन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। कहा, पोस्ट मानसून के बाद उत्तराखंड में बारिश होती है। लेकिन निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और पश्चिमी विक्षोभ के मिलने से मानसून की पूरी तरह से विदाई नहीं हो पाई और तेज बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें