फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: दून समेत पांच जिलों में बारिश के आसार, बाढ़ के खतरे का अंदेशा, अलर्ट जारी

Fri, 15 Aug 2025 09:14 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather: 16 अगस्त को भी देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। निचले इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शुक्रवार को भी तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 16 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 18 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


उत्तरकाशी आपदा: हर्षिल में बनी झील ने लिया दलदल का रूप...डेढ़ किमी क्षेत्र में है गाद, कई टन जमा मलबा

विज्ञापन

बाढ़ के खतरे का अंदेशा, अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने शुक्रवार को बाढ़ (11:30 तक) के अंदेशे को लेकर चेतावनी जारी की है। इसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में बाढ़ का खतरा होन की आशंका व्यक्त की गई है। इसके बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजते हुए लोगों का सचेत करने और सभी सावधानियां बरतने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें