फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यदेव की तपिश दे रही ठंड से राहत, 21 को बारिश बर्फबारी की संभावना

Sat, 19 Jan 2019 02:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यदेव की तपिश ठंड से राहत दे रही है। बढ़े हुए तापमान के कारण जनवरी में ठंड का अहसास नहीं हो रहा है।  राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 20 जनवरी से मौसम बदलेगा। 21 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


आज खिली रहेगी धूप
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज धूप खिली रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सुबह से ही प्रदेशभर में मौसम साफ रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को बारिश की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन

शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। देहरादून में अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.0 और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें