यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जोखिम भरी आवाजाही
हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के पास पहुंच गया है। भीमगोडा बैराज पर फिलहाल गंगा 292 के पास बह रही है, जबकि 293 गंगा का चेतावनी स्तर है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के जलस्तर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें...देवभूमि में बेची जा रही मौत: युवाओं की रगों में नशे के सौदागर घोल रहे जहर, देश के भविष्य संग खिलवाड़ की गवाह ये तस्वीरें
अगर पहाड़ों पर इसी तरह बारिश जारी रही तो शाम तक गंगा का जलस्तर और भी ज्यादा बढ़ सकता है। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर जिला प्रशासन ने भी बाढ़ चौकियों और एसडीआरएफ टीम को अलर्ट मोड पर रखा है। उत्तरकाशी बड़कोट में जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालु दूसरे दिन भी जोखिम भरी आवाजाही करने को मजबूर रहे। भारी बारिश से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर छह किमी हिस्सा मलबा, बोल्डर आने से प्रभावित है।