फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हुआ पेयजल निगम के खर्च का ब्यौरा

Wed, 10 Sep 2014 05:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की पेयजल निगम ने अपनी वेबसाइट को अपग्रेड कर दिया है। साथ ही अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम की ओर से खर्च बजट को देखने की सुविधा दी है।
विज्ञापन


जल्द ही यह सुविधा आम लोगों को भी मिल सकेगी। विभिन्न योजनाओं के बजट की जानकारी पेयजल निगम की अधिकारियों को ही ठीक से नहीं रहती। सभी को अपने क्षेत्र के बारे में ही पता रहता है। लेकिन अब दो सालों से बंद पड़ी वेबसाइट को न सिर्फ चालू किया गया है, बल्कि उसे अपग्रेड भी किया जा रहा है।

अभी यूजर आईडी पर ही सुविधा
वेबसाइट में निगम किस क्षेत्र में किस योजना पर कितना खर्च कर रहा है, जिलेवार जानकारी डाल दी गई है। निगम के कर्मचारी-अधिकारी यूजर आईडी के जरिये देख सकते हैं। कर्मचारियों के रिटायरमेंट आदि की जानकारी भी इसमें है।
विज्ञापन


निगम की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि आम लोगों के लिए भी यह साइट ओपन की जा सके। ताकि हर जिले के लिए आने वाला बजट और खर्च का ब्योरा आम लोगों के सामने हो। इससे विभाग बेकार के आरोपों से भी बचा सकेगा।
- भजन सिंह, एमडी, पेयजल निगम

वेबसाइट पर अभी यूजर आईडी, पासवर्ड डालने के बाद सूचनाएं देखी जा सकती हैं। इसमें 12 तरह की रिपोर्ट हैं। जल्द आम लोगों के लिए भी साइट ओपन की जाएगी। हालांकि उनको किसी तरह के पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

- हितेश पुंडीर, सीनियर प्रोग्रामर (एनआईसी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें