फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश के सात जिलों में घट गया मतदाता लिंगानुपात, चार में बढ़ा, यहां देखें पूरी जानकारी

Tue, 07 Jan 2025 10:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मतदाता-लिंगानुपात टिहरी में 942 से घटकर 941 हो गया है। वहीं पौड़ी में 952 से घटकर 946, पिथौरागढ़ में 989 से घटकर 983, अल्मोड़ा में 948 से घटकर 945 और ऊधमसिंह नगर में 930 से घटकर 929 हो गया है।
विज्ञापन
लिस्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के सात जिलों में मतदाता-लिंगानुपात (इलेक्टर जेंडर रेशियो) घट गया है। चार जिलों में बढ़ गया है, जबकि तीन जिलों में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रदेश में पिछले साल यह अनुपात 930 था, जो इस साल बढ़कर 931 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


चमोली में 947 से घटकर 942, रुद्रप्रयाग में 1,012 से घटकर 1,008, टिहरी में 942 से घटकर 941, पौड़ी में 952 से घटकर 946, पिथौरागढ़ में 989 से घटकर 983, अल्मोड़ा में 948 से घटकर 945 और ऊधमसिंह नगर में 930 से घटकर 929 हो गया है।

वहीं, देहरादून में 923 से बढ़कर 926, हरिद्वार में 891 से बढ़कर 894, नैनीताल में 924 से बढ़कर 927 हो गया है। चंपावत (914), बागेश्वर (967) और चमोली (961) के मतदाता-लिंगानुपात में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: विभाग सीधे भेज रहे आयोग को अनुमति का पत्र...आयोग ने दिखाई सख्ती, लगाई रोक

30 से 39 आयुवर्ग के सर्वाधिक मतदाता

आयुवर्ग  मतदाता
18-19 1,44,400
20-29 16,27,026
30-39 22,67,477
40-49 17,79,879
50-59 12,33,140
60-69 7,80,598
70-79 4,34,870
80 से ऊपर 1,62,069

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें