फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव आकर दी सुसाइड की धमकी, जंगल में मिलीं बेहोश

Sun, 15 Mar 2026 12:53 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

Uttarakhand News: व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने एक कारोबारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए उन्होंने सुसाइड की धमकी दी है। 
विज्ञापन
ज्योति अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए शनिवार शाम 25 मिनट 20 सेकेंड तक फेसबुक लाइव आकर खुदकुशी की धमकी दे डाली। इसके बाद वह काठगोदाम के शीतला माता मंदिर के जंगल में पहुंच गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। ज्योति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन


फेसबुक लाइव पर ज्योति अधिकारी ने कहा कि उनका लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने एक महिला व्लॉगर और एक कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पहले ही तहरीर दी लेकिन पुलिस ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। बाद में इन्हीं दोनों लोगों की तहरीर पर उनके और उनके पति के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।

Uttarakhand: वनाग्नि की बढ़ रही चुनौती, 27 दिन में 73 घटनाएं, कुमाऊं में जंगल जले, विभाग की वेबसाइट पर शून्य

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई प्राथमिकी पुलिस ने उनके खिलाफ की हैं। उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। बेटे की बोर्ड परीक्षाएं हैं और वह दहशत में है। पुलिस लगातार उनके घर पहुंच रही है। बेल बजने पर परिवार डर जा रहा है। खुलेआम उनके चरित्र का हनन किया जा रहा है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

ज्योति अधिकारी को शीतलामाता मंदिर के जंगल से बेहोशी की हालत में पुलिस ने ढूंढा है। निजी अस्पताल में दाखिल कराया है जहां हालत सही है। मामले की जांच की जा रही है।
- मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें