फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : विधायक कर्णवाल से अभद्रता में पांच पर मुकदमा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वीडियो

Fri, 21 May 2021 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

बुधवार को विकास कार्यों के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे थे। इस दौरान वह ग्रामीणों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ले रहे थे। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक देशराज कर्णवाल के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में विधायक के निजी सचिव की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस केस दर्ज कर वायरल वीडियो में अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने वालों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भगतोवाली गांव में विधायक देशराज कर्णवाल बुधवार को विकास कार्यों के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे थे। इस दौरान वह ग्रामीणों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ले रहे थे। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी थी।

साथ ही अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया था। इसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जो देखते देखते ही वायरल हो गया था। बृहस्पतिवार को इस मामले में विधायक के निजी सचिव जितेंद्र की ओर से झबरेड़ा थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन


एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पंकज, महकार और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही वायरल वीडियो में अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने वाले तीन अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर वीडियो को भड़काऊ पोस्ट के साथ शेयर करने पर भगतोवाली निवासी अंकित का चालान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें