फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के दिन सीमा पर पाक की नापाक हरकत, उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

Sun, 17 Jun 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Martyr Vikas Gurung (FIle Photo)
विज्ञापन

ईद के दिन जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुए सीजफायर के दौरान सीमा पर डटे उत्तराखंड के जांबाज विकास गुरुंग ने अपनी जान की बाजी लगा दी। 

विज्ञापन


आतंकियों के साथ हुर्इ मुठभेड़ के दौरान ऋषिकेश के गुमानीवाला निवासी विकास गुरुंग शहीद हो गए। विकास 2/1 गोरखा राइफल में सिपाही के पद पर तैनात थे।

शनिवार सुबह नौ बजे बजे सेना मुख्यालय से विकास के परिजनों को फोन पर इसकी सूचना मिली। विकास के पिता रमेश गुरुंग सेना से सेवानिवृत्त है। उनका छोटा भाई निरंजन भी भारतीय सेना में तैनात है। 

राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुए राइफल मैन विकास गुरुंग की शहादत पर गहरा शोक प्रकट किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

विज्ञापन
Trending Videos

आतंकवादियों से लोहा लेते मानवेंद्र रावत को लग गई थी गोली

Martyr manvendra singh
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में गुरुवार सुबह आतंकियों के साथ लोहा लेते हुए उत्तराखंड का जवान शहीद हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हो गई।

रुद्रप्रयाग जिले के मानवेंद्र और उनके साथियों ने मिलकर दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। हालांकि, इस दौरान आतंकवादियों से लोहा लेते हुए मानवेंद्र रावत को गोली लग गई, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए और फिर शहीद हो गए। 

 
विज्ञापन

शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया

premchand
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने शहीद विकास गुरुंग कि आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं उनके परिवारजनों से सांत्वना व्यक्त की।

उन्होंने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया। शहीद के परिजनों से दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग की बात कही।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। उत्तराखंड वीरों की भूमि है शहीद विकास गुरुंग की क़ुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें