केंद्र सरकार की युवा पीढ़ी को वेद पुराणों की शिक्षा देने के लिए देश के चारधाम में चार वेद महाविद्यालय खोलने की योजना है। इसमें एक महाविद्यालय बदरीनाथ धाम में खोलना प्रस्तावित है।
केंद्र सरकार की चारधाम चार वेद महाविद्यालय योजना के तहत उत्तराखंड में वेद महाविद्यालय स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने महाविद्यालय के रुद्रप्रयाग जिले के संसारी में 22 नाली भूमि चयनित की है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की युवा पीढ़ी को वेद पुराणों की शिक्षा देने के लिए देश के चारधाम में चार वेद महाविद्यालय खोलने की योजना है। इसमें एक महाविद्यालय बदरीनाथ धाम में खोलना प्रस्तावित है। संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर बीकेटीसी की अधीन प्रदेश के संचालित महाविद्यालयों में वेद महाविद्यालय की संभावनाओं को देखा गया, लेकिन चमोली जिले के मंडल और सिमली में भूमि पर्याप्त नहीं पाई गई। इसके बाद बीकेटीसी ने रुद्रप्रयाग जिले के संसारी में मंदिर समिति की 22 नाली भूमि का चयन किया है। चयनित भूमि की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में पारित किया गया।
देवभूमि उत्तराखंड में वेद महाविद्यालय स्थापित करना केंद्र व राज्य सरकार का सराहनीय कदम है। इस महाविद्यालय के बनने से प्रदेश के युवाओं को प्राचीन संस्कृति के साथ वेद पुराणों की शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा मौका मिलेगा। बीकेटीसी ने बोर्ड बैठक में महाविद्यालय के चयनित भूमि का प्रस्ताव पारित किया है। संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालय खोलने की योजना बनाई जा रही है।
- हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बीकेटीसी