इसके अलावा 10 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी मिलेगा। एग्जीक्यूटिव श्रेणी के कर्मचारियों को हर साल 60 चेक की चेकबुक और प्रीमियर कर्मचारियों को 100 चेक की चेकबुक निशुल्क मिलेगी। कोई डेबिट कार्ड शुल्क देय नहीं होगा।
एटीएम से कैश निकालने की सीमा एक लाख रुपये प्रति दिन, पीओएस की तीन लाख रुपये प्रतिदिन होगी। सभी बैंकों में एटीएम कार्ड इस्तेमाल पर कोई शुल्क नहीं। एसएमएस चार्ज नहीं लगेगा। 25 लाख तक के लोन पर 100 प्रतिशत, इससे कम लोन पर 50 प्रतिशत प्रॉसेसिंग शुल्क माफ होगा। परिवार के तीन सदस्यों को जीरो बैलेंस खाता भी खोल सकेंगे।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: घायल हाथी की पीड़ा पर संवेदनहीनता भारी, तट पर तड़पता रहा, मदद के लिए लगाता रहा गुहार
ये लाभ भी मिलेंगे
-हर तिमाही निशुल्क स्वास्थ्य जांच होगी।
-तीन महीने का ऑनलाइन, एक माह का ऑफलाइन निशुल्क जिम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
-अमेजन प्राइम पर 12 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री।
-एक कंप्लीमेंट्री गोल्फ सेशन।
-हर तिमाही 100 रुपये का वाउचर ओला, ऊबर के लिए मिलेगा।
-हर तिमाही एक स्पा सेशन का लाभ मिलेगा।