फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव की वयस्तता से फिर टला उत्तराखंड-यूपी परिवहन करार

Mon, 04 Dec 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand transport logo
विज्ञापन
उत्तराखंड और यूपी के बीच परिवहन करार एक बार फिर टल गया। यूपी के परिवहन मंत्री के गुजरात चुनाव में व्यस्त होने के चलते करार की औपचारिकता को टाल दिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड-यूपी के बीच परिवहन करार का मामला 17 सालों से लंबित है। यूपी और उत्तराखंड दोनों जगह भाजपा सरकार होने के बाद करार की कोशिश तेज हुई है। पहले एक नवंबर को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री की उपस्थिति में परिवहन सचिवों के मध्य करार की औपचारिकता को लखनऊ में पूरा करने की योजना थी लेकिन यूपी में निकाय चुनाव के कारण मामला टल गया।

इसके बाद तीन दिसंबर को यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी के गृहजनपद गोरखपुर में करार की तैयारियां तेज हुई।  परिवहन विभाग की तरफ से कागजात भी तैयार कर लिए गए। करार के लिए अपर परिवहन आयुक्त को लखनऊ के लिए रवाना भी कर दिया गया। लेकिन, करार की प्रक्रिया नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि यूपी परिवहन मंत्री के गुजरात चुनाव में व्यस्त होने से करार को कुछ समय के लिए टालने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



करार को लेकर दोनों तरफ से तैयारी पूरी है। हमारे अधिकारी भी यूपी में थे। कुछ तकनीकी कारणों से करार नहीं हो सका है। जल्द ही नई तारीख तय
करने के बाद इस औपचारिकता को पूरा कर लिया जाएगा।
डी.सेंथिल पांडियन, परिवहन सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें