फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : चीन सीमा पर बनी पुलिस चौकियों पर यूपी का कब्जा

Fri, 20 Dec 2019 12:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आईटीबीपी नहीं कर पा रही है इन चौकियों का इस्तेमाल
  • अब उत्तर प्रदेश से हस्तांतरण के लिए बातचीत की तैयारी
विज्ञापन
चाइना बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य गठन के 19 साल बाद भी प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों की कई पुलिस चौकियों को उत्तर प्रदेश से हासिल नहीं कर सकी है। सीमांत क्षेत्रों में तैनात भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (आटीबीपी) की ओर से राज्य सरकार से इन चौकियों के इस्तेमाल की इजाजत मांगने पर यह मामला सामने आया था। अब इन चौकियों को उत्तराखंड में हस्तांतरित करने के लिए उत्तर प्रदेश से बातचीत की तैयारी की जा रही है। इससे पहले राजस्व विभाग और गृह विभाग के बीच बातचीत होगी।

विज्ञापन


राज्य गठन से पहले पिथौरागढ़, चमोली सहित अन्य जिलों में चीन सीमा से सटे इलाकों में उत्तर प्रदेश की ओर से विशेष पुलिस बल को तैनात कर चौकियां स्थापित की गईं थीं। राज्य गठन के बाद यह विशेष पुलिस बल समाप्त हो गया, लेकिन चौकियों पर उत्तर प्रदेश का अधिकार बना रहा। यह मामला दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर हुई बातचीत में तवज्जो नहीं पा सका।
 

विज्ञापन

आईटीबीपी ने राज्य सरकार से इन चौकियों के इस्तेमाल की इजाजत मांगी

इस बीच अग्रिम पंक्ति में तैनात आईटीबीपी ने राज्य सरकार से इन चौकियों के इस्तेमाल की इजाजत मांगी तब यह मामला सामने आया। अब प्रदेश सरकार की ओर से इन चौकियां को उत्तराखंड को हस्तांतरित करने की कोशिश शुरू कर दी गई है। इस संबंध में 24 दिसंबर को राजस्व विभाग, गृह विभाग और अन्य संबंधित विभागों की बैठक होगी।

यह राज्य गठन से पूर्व गठित विशेष पुलिस बल की चौकियां हैं। राज्य गठन के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात यह पुलिस बल समाप्त कर दिया गया था, लेकिन चौकियां अब भी उत्तर प्रदेश के अधीन हैं। इन चौकियों को उत्तराखंड में हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है।
- सुशील कुमार, सचिव राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें