फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड अनलॉकः आज से देहरादून आईएसबीटी से दिल्ली के लिए हर 30 मिनट पर मिलेगी बस

Thu, 08 Jul 2021 12:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

यूपी में प्रवेश की अनुमति न होने की वजह से दिल्ली के लिए वाया करनाल रोडवेज की बसें संचालित हो रही थीं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली जाने वालों को गुरुवार से आईएसबीटी से हर 30 मिनट पर रोडवेज की बस मिलेगी। हालांकि फिलहाल निगम केवल अपनी बसों का संचालन करेगा, अनुबंधित बसों का संचालन शुरू नहीं होगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड: 62 दिन बाद खुले यूपी के दरवाजे, दिल्ली के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन शुरू

दिल्ली के लिए वाया करनाल रोडवेज की बसें संचालित हो रही थीं
दरअसल, यूपी में प्रवेश की अनुमति न होने की वजह से दिल्ली के लिए वाया करनाल रोडवेज की बसें संचालित हो रही थीं। इस वजह से यात्रियों को 40 रुपये अतिरिक्त किराया भी देना पड़ रहा था। यात्रियों के कम उत्साह की वजह से निगम की बसें भी कम चल रही थी।
विज्ञापन


आईएसबीटी से अब हर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए बस
अब चूंकि दिल्ली की दूरी घट गई है। यूपी के विभिन्न शहरों से होते हुए बसें चलेंगी, इसलिए आईएसबीटी देहरादून से अब हर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए बस मिलेगी। परिवहन निगम ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पहली बस सुबह साढ़े पांच बजे चली, जबकि अंतिम बस रात को साढ़े दस बजे जाएगी।

बिना टिकट यात्री बस पकड़ी
परिवहन निगम के सचल दस्ते ने बुधवार को त्यूनी के निकट कथियान से एक बस बिना टिकट यात्री वाली पकड़ी है। इसमें तीन यात्री बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे। सचल दल इसकी रिपोर्ट परिवहन निगम को भेज रहा है, जिसके बाद संबंधित ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

अनुबंधित बसों का संचालन अभी नहीं
आज से यूपी और दिल्ली के लिए पूर्व की भांति रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। फिलहाल निगम की बसें ही चलेंगी, अनुबंधित बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।
-संजय गुप्ता, मंडल प्रबंधक, परिवहन निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें