फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती बढ़ी: बाइक-स्कूटी से न आएं मसूरी-देहरादून, पुलिस ने 350 से ज्यादा वाहन लौटाए 

Sat, 17 Jul 2021 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वीकेंड पर मसूरी, सहस्रधारा और गुच्चूपानी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते कोविड संक्रमण की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
मसूरी जाने के लिए लगा जाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर मसूरी में पर्यटकों के दोपहिया वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध के बावजूद शनिवार को काफी संख्या में पर्यटक सैर करने निकले, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते उन्हें बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा। पुलिस ने कुठाल गेट और किमाड़ी से करीब साढ़े तीन सौ दोपहिया वाहन चालकों को वापस लौटा दिया। इसके अलावा बिना आरटीपीसीआर और होटल बुकिंग किए मसूरी जा रहे करीब चार सौ चार पहिया वाहन भी लौटाए गए। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: सख्ती बढ़ी तो सैलानियों की संख्या घटी, पर्यटक स्थलों पर कम दिखी रौनक, तस्वीरें...

दरअसल, वीकेंड पर मसूरी, सहस्रधारा और गुच्चूपानी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते कोविड संक्रमण की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने वीकेंड में मसूरी में दोपहिया वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्हीं चार पहिया वाहन चालकों को अनुमति है जिनके पास निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट, होटल बुकिंग संबंधी दस्तावेज और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पुलिस ने किमाड़ी और कुठालगेट पर बैरिकेट्स लगाए हैं।

यहां से केवल स्थानीय दोपहिया वाहन चालकों को ही मसूरी की ओर जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा मालदेवता की ओर जा रहे 95 चौपहिया और 190 दोपहिया व आशा रोड़ी से बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न होने पर 110 चार पहिया और 80 दो पहिया वाहन चालकों को लौटाया गया। 

विज्ञापन

सहस्रधारा और गुच्चूपानी में भी रही सख्ती 

मसूरी में प्रवेश न मिलने के बाद पर्यटकों ने सहस्रधारा, गुच्चूपानी और मालदेवता की तरफ रुख किया, लेकिन यहां भी पुलिस की सख्ती के चलते उन्हें मायूस लौटना पड़ा। सहस्रधारा और गुच्चूपानी में नदी और गुफा को पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। गूच्चूपानी में केवल 50-50 की संख्या में कुछ समय के लिए पर्यटकों को अंदर घूमने दिया, लेकिन गुफा के अंदर नहीं जाने दिया। 

जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप सभी थाना प्रभारियों को वीकेंड में कुठाल गेट, सहस्रधारा, किमाड़ी और अन्य स्थानों पर वैरियर लगाकर चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। शनिवार किसी भी दोपहिया वाहन चालकों को मसूरी में प्रवेश नहीं दिया। साथ ही जिनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थी ऐसे चार पहिया वाहन सवारों को भी वापस लौटाया गया। वीकेंड पर यह सख्ती जारी रहेगी।  
-डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें