यूसीसी रिपोर्ट तैयार, सरकार को सौंपने का इंतजार
सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी की रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब सबकी निगाहें समिति पर लगी है कि वह यह रिपोर्ट सरकार को कब तक सौंपती है। अभी तक यही माना जा रहा था कि विधानसभा सत्र से पहले समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी।
सत्र का आगाज होते ही यूसीसी पर चर्चाएं शुरू
धामी मंत्रिमंडल ने पांच सितंबर से आठ सितंबर के मध्य विधानसभा का सत्र आहूत करने का निर्णय लिया है। सत्र का आगाज होने के साथ ही एक बार फिर यूसीसी को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ा है कि समिति सत्र से पहले सरकार को रिपोर्ट सौंप सकती है। रिपोर्ट के आधार पर सरकार सत्र के दौरान विधेयक सदन में ला सकती है। सरकार की ओर से इस मसले अभी कुछ भी खुलकर नहीं कहा जा रहा है।