फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: एनएच और राज्य राजमार्गों से हटाए जाएंगे अनाधिकृत रूप से लगे होर्डिंग-बैनर

Wed, 25 Nov 2020 02:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • परिवहन सचिव ने सभी जिला सड़क सुरक्षा समितियों को भेजा पत्र
  • ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों व राज्य के राजमार्गों पर अनाधिकृत रूप से लगे होर्डिंग और बैनर हटाए जाएंगे। इनकी वजह से सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। लिहाजा, परिवहन सचिव शैलेश बगोली ने सभी जिला सड़क सुरक्षा समितियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एनएच और राज्य राजमार्गों पर बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग, बैनर लगे हुए हैं। यह होर्डिंग हादसों की वजह बन रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके लिए परिवहन विभाग ने नए सिरे से कवायद शुरू की है। 


परिवहन सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी निर्देशों के तहत ऐसे होर्डिंग और बैनर चिन्हित करके उन्हें हटाया जाएगा। इसके अलावा ओवर स्पीड में वाहन चलाने वालों की भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं ताकि उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सभी राजमार्गों का होगा ऑडिट

ओवर स्पीड वाले वाहनों के चिन्हिकरण के लिए देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के इंटरसेप्टर को उपलब्ध कराने को कहा है ताकि ऐसे वाहनों का ब्योरा तैयार किया जा सके और कार्रवाई की जा सके।

सचिव ने यह भी निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों का सड़क सुरक्षा ऑडिट भी कराया जाए ताकि हादसों को कम किया जा सके। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से होने वाली चेकिंग की रिपोर्ट भी मांगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें