फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के नाम के साथ दून में हुआ उत्तराखंड उदय 2017 का आगाज

Wed, 01 Nov 2017 02:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
vinod chamoli in uttarakhand uday fest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भगवान का नाम लेकर बुधवार को राजधानी देहरादून में अमर उजाला उत्तराखंड उदय महोत्सव-2017 का आगाज हो गया। सुबह 11 बजे से दून के टपकेश्वर मंदिर में हवन पूजन कर उत्तराखंड उदय महोत्सव की शुरूआत हुई।
विज्ञापन


वहीं देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि के साथ उत्तराखंड उदय महोत्सव शुरू हुआ। इस दौरान मेयर विनोद चमोली और वरिष्ठ आंदोलनकारियों ने शहीद को नमन किया। बता दें कि नौ नवंबर तक होने वाले इस महोत्सव में सभी के लिए कुछ न कुछ रहेगा। मुख्य रूप से छह नवंबर को परेड ग्राउंड में देहरादून बैंड के गायक राजन अय्यर, सुनील थापा और राजेश ठाकुर प्रस्तुति होगी। इसके अलावा सात नवंबर को गायक अनंत भटूला आवाज का जादू बिखेरेंगे।
 
आयोजक दीपक जैन और नीरज जैन ने बताया कि एक से नौ नवंबर तक परेड ग्राउंड में लगने वाले महोत्सव में लोगों की पसंद का हर सामान उपलब्ध है। यहां रोबोटिक पार्क में हिलने-डुलने और गरजने वाले इलेक्ट्रिकल डायनासोर लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। वहीं उत्तराखंड का फूड प्लाजा, हैंडिक्राफ्ट्स, आकर्षक कपड़े, खान-पान का सामान भी उपलब्ध है। महिलाओं के लिए आकर्षक ज्वैलरी की रेंज भी उपलब्ध है। बच्चों के लिए कई तरह के खिलौने भी मेले में उपलब्ध हैं। मेले में ऊंट की सवारी भी आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन


सात को मनेगा जश्न
शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सात नवंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। साथ ही केक काटकर राज्य स्थापना का जश्न मनाया जाएगा। छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘से नो टू ड्रग्स’ का पोस्टर जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में आईजी (अग्निशमन विभाग) अमित सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित करेंगे। 

क्रिकेट मुकाबला होगा खास
दून डिफेंस एकेडमी की ओर से पांच नवंबर को अविरल क्लासेस के बीच एशियन स्कूल मैदान में क्रिकेट मैच होगा। इस दौरान अंडर-14 क्रिकेट मुकाबले के साथ ही अमर उजाला और सहयोगी संस्थाओं के बीच फ्रैंडली मैच भी खेला जाएगा। छह नवंबर को संस्थान में केक काटकर उत्तराखंड का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें