फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय 2018: नौ नवंबर को तीसरी बार मनाया जाएगा जश्न, खास होगा कार्यक्रम

Tue, 30 Oct 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand uday
विज्ञापन

उत्तराखंड का 19वां स्थापना दिवस नौ नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। पवेलियन मैदान में अमर उजाला और इनेबल कनेक्ट कंसल्टिंग की ओर से तृतीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में 19 फीट का केक काटकर राज्य के जन्मदिन की खुशी मनाई जाएगी।

विज्ञापन


अमर उजाला पिछले वर्षों की तर्ज पर इस साल भी उत्तराखंड उदय का जश्न हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाएगा। जिस प्रकार हम अपने प्रियजनों के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाते हैं, ठीक उसी तरह नौ नवंबर को 19 फीट का केक काटकर राज्य का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। अमर उजाला और इनेबल कनेक्ट कंसल्टिंग (ईसीसी) की ओर से राजधानी के पवेलियन मैदान में तृतीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित होगा।

ईसीसी के निदेशक शिवराज सिंह राणा ने बताया कि कार्यक्रम में पद्मश्री बसंती बिष्ट, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, मीना राणा, किशन महिपाल, संगीता ढौंडियाल, रेखा धस्माना उनियाल, रजनीकांत सेमवाल, अमित सागर और सनी दयाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद घन्ना भाई भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को लोटपोट करेंगे। साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें कोई भी दर्शक हिस्सा ले सकता है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को तृतीय उत्तराखंड उदय सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें