फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय 2018: होगा साहित्य और संस्कृति का संगम, विभूतियों को मिलेगा सम्मान

Fri, 02 Nov 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड उदय सम्मान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नौ अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 विभूतियों को ‘उत्तराखंड उदय सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। अमर उजाला और इनेबल कनेक्ट कंसल्टिंग (ईसीसी) की ओर से नौ नवंबर को राजधानी के पवेलियन मैदान में ‘तृतीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।  

विज्ञापन


उत्तराखंड के 19वें स्थापना दिवस पर बलूनी क्लासेस की ओर से 19 फीट का केक काटा जाएगा। इसके बाद उत्तराखंड के कई सुप्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के दौरान नौ अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर राज्य के विकास में योगदान देने वाली विभूतियों को उत्तराखंड उदय सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा। ईसीसी के निदेशक शिवराज राणा ने बताया कि शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, पर्यावरण, उद्योग, खेल, साहित्य, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्तराखंड उदय सम्मान प्रदान किए जाएंगे। उसके अलावा एक विभूति को उत्तराखंड रत्न सम्मान दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को शाम करीब साढ़े चार बजे पद्मश्री बसंती बिष्ट मां नंदा के जागरों के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत करेंगी। इसके बाद जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, स्वर कोकिला मीना राणा, रेखा धस्माना उनियाल किशन महिपाल, संगीता ढौंडियाल, रजनीकांत सेमवाल, अमित सागर और सनी दयाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद (घन्ना भाई) दर्शकों को गुदगुदाएंगे। 
विज्ञापन


फैशन शो होगा खास
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी वेशभूषा में फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। इसमें कोई भी दर्शक हिस्सा ले सकता है। पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों पहनकर पहुंचने वाले दर्शकों को ही रैंप वॉक करने का मौका मिलेगा। फैशन शो में महिला, पुरुष और बच्चों की तीन कैटेगरी होगी। प्रत्येक कैटेगरी में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले दर्शकों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें