फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर गूंजेंगे आंदोलन के गीत

Sun, 25 Oct 2015 02:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में एक बार फिर राज्य आंदोलन के जनगीत गूंजेंगे।
विज्ञापन


एक से नौ नवंबर तक अमर उजाला की अगुवाई में राज्य के 16वें स्थापना दिवस समारोह का आगाज होगा। इसमें राज्य आंदोलन से जुड़े तमाम संगठन राज्य के लिए प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे। वहीं, आंदोलनकारी आंदोलन के दौरान गाये गये मुख्य नारों और जनगीतों को गाएंगे।

राज्य आंदोलनकारी गाएंगे जनगीत
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच दो नवंबर को जनगीत गाएंगे और चार नवंबर को कौशल्या संघर्ष वाहिनी की आंदोलनकारी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगी। शहीद स्थल पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में राज्य निर्माण की लड़ाई के दौरान गाए गए कोदा काफला खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे और गीत, ले मसाले चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के, अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में.., चाहे वार करो चाहे पार करो, निर्णय है तुम्हारे हाथों में.. जैसे गीत भी गाएं जाएंगे।

आंदोलनकारियों में स्थापना दिवस मनाएं जाने को लेकर जबरदस्त उत्साह है। राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड स्थापना दिवस को लेकर जो उत्साह देखने को मिल रहा है, मैंने आज तक नहीं देखा। कौशल्या संघर्ष वाहिनी की अध्यक्ष सुशीला ध्यानी ने कहा कि अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है, इससे राज्य को सही दिशा मिलेगी।

दून बार एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम
प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन दून बार एसोसिएशन एक नवंबर को राज्य निर्माण के लिए प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देगी।

इसके अलावा एक से नौ नवंबर के बीच उत्तराखंड स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव अनिल गांधी ने कहा कि शहीदों की बदौलत अलग राज्य मिला है। राज्य आंदोलन में वकीलों की भी बड़ी भूमिका रही। कार्यक्रम में शहीदों को नमन किया जाएगा।

उदय उत्सव मनाएगी सोसायटी
हिमालय पर्यावरण सोसायटी की ओर से सात नवंबर को सहस्त्रधारा रोड में उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा। बड़ी संख्या में साहित्यकार और बुद्धिजीवी समारोह में शामिल होंगे। सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश बाबला ने कहा कि समारोह में शहीदों को नमन किया जाएगा।
विज्ञापन


आइडिया या राय देने के लिए फेसबुक पेज पर https://www.facebook.com/AuNewsDehradun?fref=ts आइडिया शेयर करें। मेल भी कर सकते हैं ddn-edithead@ddn.amarujala.com और अमर उजाला शेड नंबर, 2 पटेल नगर कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एरिया दून पर पत्र लिख सकते हैं। आप राज्य स्थापना दिवस पर कुछ नया करना चाह रहे हैं तो 8392922180, 8392954850 पर (दोपहर 1 से 3 बजे के बीच) संपर्क करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें