फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः अलग-अलग जगहों पर वाहन की चपेट में आने से गुलदार के दो शावकों की मौत

Thu, 02 Jan 2020 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मसूरी और टनकपुर में वाहन की चपेट में आने गुलदार के दो शावकों की मौत हो गई है। गुरुवार की सुबह मसूरी कैम्पटी रोड जीरो प्वाइंट के पास गुलदार के बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने मृत शावक की सूचना वन विभाग को दी। बताया जा रहा है किसी वाहन की टक्कर लगने से शावक की मौत हुई है। वन विभाग  मामले की जांच में जुट गया है। बता दें कि पहले भी मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों से कई शावक मृत पाए गए हैं।

वहीं चंपावत जिले में टनकपुर के गैंडाखाली पूर्णागिरि मार्ग पर बीती रात रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार के तीन माह के शावक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें