फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ नेपाली अधेड़ को दबोचा

विज्ञापन
बनबसा पुलिस और एसएसबी की पकड़ में चरस तस्कर। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस एवं एसएसबी ने संयुक्त चेकिंग में एक नेपाली व्यक्ति से साढ़े सात सौ ग्राम चरस बरामद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी नेपाल से चरस लेकर हरिद्वार ले जाने वाला था। पकड़ी चरस की कीमत 75 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, शारदा बैराज चौकी प्रभारी गोविंद सिंह बिष्ट, कांस्टेबल रविंद्र विश्वकर्मा एसएसबी की एसआई निधि, कांस्टेबल मंजू कंवर, अमित कुमार संयुक्त रूप से भारत नेपाल सीमा पर स्वागत गेट के पास सघन चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच उन्होंने नेपाल की ओर से एक व्यक्ति को संदिग्धावस्था में आते देखा तो रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 750 ग्राम चरस बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि चरस के साथ पकड़ा गया नेपाली नागरिक ग्राम गढांय वार्ड संख्या सात जिला बजांग का रहने वाला है।
जिसने अपना नाम दल रावत (58) बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की जांच एसआई अरविंद गुप्ता को सौंपी गई है। शारदा बैराज चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नेपाल से चरस लाकर हरिद्वार ले जा रहा था, जहां चरस फुटकर में बेचता। इससे पूर्व भी वह कई बार कम दाम में नेपाल से चरस लेकर विभिन्न भारतीय शहरों में बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें