सम्मेलन में त्रिवेंद्र सरकार के मंत्री अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों को लेकर प्रस्तुतीकरण देंगे। इन पर विधायकों से फीड बैक लिया जाएगा। साथ ही उन्हें ज्यादा प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।
हर जिले के विकास पर होगी खुली चर्चा
सम्मेलन में जिलावार खुली चर्चा होगी। विधायक अपने जिले की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगे और उनके समाधान को लेकर सुझाव देंगे। मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के मध्य होने वाले संवाद के जरिये भावी योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा भी तय की जाएगी।
मुख्य सचिव रखेंगे विकास का खाका
सम्मेलन में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी विकास के खाके को लेकर प्रस्तुतीकरण देंगे। वह मंत्रियों व विधायकों के सुझावों और भावी कार्ययोजनाओं की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इन सुझावों के आधार पर विकास की रणनीति तय की जाएगी।