फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में ट्रेकिंग रूटों की पहली बार होगी मैपिंग, पर्वतारोहियों की लोकेशन का लग सकेगा पता

Mon, 22 Jun 2026 10:53 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में 250 से अधिक ट्रेकिंग रूट हैं लेकिन पर्वतारोहण की अनुमति 83 रूटों पर है। विभाग की ओर से पहली बार हिमालयी चोटियों पर ट्रेकिंग रूटों की मैपिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
ट्रैकिंग रूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार ट्रेकिंग रूटों की मैपिंग की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक में मैपिंग करने की अनुमति दी गई। मैपिंग से ट्रेकिंग के दौरान पर्वतारोहियों की लोकेशन का पता लग सकेगा।

विज्ञापन


पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि प्रदेश में 250 से अधिक ट्रेकिंग रूट हैं लेकिन पर्वतारोहण की अनुमति 83 रूटों पर है। विभाग की ओर से पहली बार हिमालयी चोटियों पर ट्रेकिंग रूटों की मैपिंग कराई जाएगी। इससे देश दुनिया से आने वाले साहसिक पर्यटकों को ट्रेकिंग रूट की जानकारी मिलेगी।

Haridwar: संत सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, कहा-कुंभ में संतों की भूमिका अहम, दिव्य और भव्य होगा आयोजन
विज्ञापन


इसके साथ ही ट्रेकिंग करने वाले दल की लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। कई बार ट्रेकिंग के दौरान कोई घटना हो जाने पर ट्रेकरों का पता लगाने में काफी मुश्किलें आती हैं। पर्वतारोहियों की सुरक्षा के लिए मैपिंग जरूरी है।
विज्ञापन


प्रदेश में बारहमासी पर्यटन के लिए सरकार का साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ट्रेकिंग रूटों के आसपास के गांवों में होम स्टे के लिए अनुदान राशि बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें