फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नौकरी से निकाले जाने पर आक्रोशित हुआ कर्मचारी, BSNL टावर पर चढ़ा, मची अफरा तफरी

Mon, 22 Jun 2026 06:59 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
विज्ञापन
बीएसएनएल टावर पर चढ़ा कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
नई टिहरी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उप निबंधक घनसाली तहसील में नौकरी से निकाले जाने से आक्रोशित कर्मचारी बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड वा एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन


बता दें कि कर्मचारी नरोत्तम प्रसाद गैरोला, ग्राम भांगला पट्टी दोगी नरेंद्रनगर उप निबंधक घनसाली में संविदा पर तैनात था। जो अपनी नौकरी समाप्त किए जाने से नाराज बताया जा रहा है।

केतन लाल हत्या केस: प्रतापनगर जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नरेंद्रनगर में रोका, वहीं धरने पर बैठे

आक्रोश में उसने बीएसएनएल टावर पर चढ़कर विरोध जताना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार व्यक्ति को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर टावर के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें