फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: अब कम आय वाले चालक व परिचालक को देना होगा जवाब, परिवहन निगम ने की सख्ती

Wed, 27 Aug 2025 03:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

डिपो से संचालित होने वाली प्रत्येक बस सेवा का दैनिक अर्जित की जाने वाली आय का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।  जिन बस सेवाओं की दैनिक अर्जित आय निर्धारित लक्ष्य से कम या 15,000 से कम प्राप्त हो रही है, उनका कैश जमा कराने से पहले संबंधित वरिष्ठ केंद्र प्रभारी या स्टेशन इंचार्ज उनसे कारण पूछे जाने की बात कही गई।
विज्ञापन
Uttarakhand roadways - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम ने 15,000 रुपये से कम आय वाली रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों पर सख्ती कर दी है। ऐसे परिचालकों को कैश जमा कराते समय इस कम आय का जवाब देना होगा। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, कई डिपो में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम आय अर्जित करने वाली बसों के परिचालक सीधे कैश जमा करा रहे हैं।

विज्ञापन


डिपो में तैनात स्टेशन इंचार्ज उनसे इसका कारण नहीं पूछ रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि डिपो से संचालित होने वाली प्रत्येक बस सेवा का दैनिक अर्जित की जाने वाली आय का लक्ष्य निर्धारित करें। उससे संबंधित बस सेवा के ड्राइवर, कंडक्टर को अनिवार्य से नोट कराएं।

यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन बस सेवाओं की दैनिक अर्जित आय निर्धारित लक्ष्य से कम या 15,000 से कम प्राप्त हो रही है, उनका कैश जमा कराने से पहले संबंधित वरिष्ठ केंद्र प्रभारी या स्टेशन इंचार्ज उनसे इसका कारण पूछे।
विज्ञापन


Uttarkashi: बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, लोगों में दहशत, स्यानाचट्टी में झील के मुहाने पर नहीं पहुंची मशीन
विज्ञापन


जो रात को कैश जमा करेंगे, उन्हें अगले दिन स्टेशन प्रभारी से संपर्क करना होगा। जिन बसों की आय लगातार कम आ रही है, उसकी रिपोर्ट रोज सहायक महाप्रबंधक को भेजनी होगी। सहायक महाप्रबंधकों की जिम्मेदारी होगी कि वे ऐसी बसों पर खास फोकस करें और आय बढ़ाएं।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें