फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: परिवहन निगम ने जारी किया दीपावली का बोनस, आदेश जारी

Sat, 14 Nov 2020 12:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नियमित कर्मचारियों को मिले 6908 का बोनस
  • संविदा कर्मचारियों के हाथ में आए 1184 रुपये
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में परिवहन निगम ने दीपावली के बोनस का आदेश जारी कर दिया है। महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक नियमित कर्मचारियों को 6908 रुपये और संविदा चालकों, परिचालकों व तकनीकी कर्मचारियों को 1184 रुपये का दीपावली बोनस मिलेगा।

विज्ञापन


ग्रेड पे 4800 रुपये तक के नियमित कर्मचारियों को 6908 रुपये का बोनस मिलेगा। लेकिन इसमें शर्त है कि बोनस का भुगतान डिपो की दैनिक आय से किया जाएगा। दूसरी ओर न्यूनतम 240 दिन ड्यूटी करने के साथ मैदानी क्षेत्रों में 56000 किलोमीटर और पर्वतीय क्षेत्रों में 36000 किलोमीटर बसों का संचालन करने वाले संविदा चालकों, परिचालकों को बोनस मिलेगा।

तकनीकी कर्मचारियों को भी न्यूनतम 240 दिन तक कार्यशाला में ड्यूटी पर बोनस मिलेगा। ऐसे सभी संविदा चालकों, परिचालकों को बोनस नहीं दिया जाएगा, जो दुर्घटनाओं और यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने के मामले में पकड़े गए। 
विज्ञापन


इस फैसले पर कर्मचारी संगठनों ने प्रबंधन का आभार जताया है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी और प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार ने कहा कि प्रबंधन का यह फैसला कर्मचारियों को राहत देने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें